बिहार के रोहतास ज़िले के यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी प्रखंड में मिलावटी मिठाइयों का बहुत व्यापार हो रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार छापामारी भी की गयी लेकिन अब प्रशासन सुस्त दिख रहा है जिससे मिलावट बढ़ रही है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार के पटना जिले से दिलीप पांडेय ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम कि बिहार के सभी 36 ज़िलों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठप है। सर्कार की लाख कोशिशों के बावजूद भी लोगों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इसी दौरान राज्य में झोलाछाप डॉक्टरों की आमद अचानक से बढ़ गयी है। लोगों ने बताया कि ये डॉक्टर मनमाने पैसे भी लेते है और इलाज भी सही नहीं करते है। सरकारी अस्पतालों में तो हालत और भी बुरे है। ना ही डॉक्टर आते है ना ही एएनएम

Transcript Unavailable.

यास नामक चक्रवातीय तूफान का प्रभाव मंगलवार को भी इस जिला में देखने को मिला।मंगलवार की शाम अचानक तेज आंधी और वर्षा के दौरान जिले में अनेकों जगह बड़े बड़े वृक्ष उखड़ गए। जबकि कई सड़क मार्ग पर पेड़ उखड़ कर गिर पड़े है। जिसके चलते लोगों को आवागमन बाधित हुआ है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य से हमारे संवाददाता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मंगलवार को ओनामा पंचायत के सीतारामपुर एवं चमरबीघा गाँव में कोरोना टीका के प्रति जागरूकता के अभाव में लोगों में उदासीनता देखी गई। जिसके चलते टीकाकरण के लिए गई स्वास्थयकर्मियों की टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। समझाने के बावज़ूद लोग टीका लेने को तैयार नहीं हुए

जिले में 21 और लोगो ने कोरोना को मात दिया है। जिले में रिकवरी दर 97.41 प्रतिशत हो गया है। यह प्रतिशत राष्ट्रीय और प्रांतीय प्रतिशत से ज्यादा है। यहाँ यह संख्या 4470 हो गया है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय संक्रमितो की संख्या एक सौ के नीचे चला आया है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण से ज्यादा संख्या स्वस्थ्य होने वालो की हो गयी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बरबीघा प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत के जगदीशपुर गाँव में चार बच्चों के सिर पर से मां एवं पिता का साया उठ गया है। पिता अजय चौधरी का देहांत 10 वर्ष पहले बीमारी के कारण हो गया था । वहीं विगत 25 मई को माता गायत्री देवी की भी मृत्यु साँप काटने से हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

घाटकुसुम्भा प्रखण्ड क्षेत्र में मंगलवार को माफो गांव में कोविड 19 टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान जन आंदोलन के रूप में चलाया गया। अभियान में जिला से सिविल सर्जन डॉ के एम पी सिंह, बीडीओ दीपक कौशिक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निरंजन कुमार चौधरी के द्वारा ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन के बारे में पुरी जानकारी दिया गया I वैक्सीन क्यों जरूरी है एवं ये वैक्सीन कोरोना बिमारी से कैसे बचाती हैं ?विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।