विश्व योग दिवस के मौके शेखपुरा के विधायक विजय सम्राट ने योग दिवस योगाभ्यास में भाग लिया। इस मौके पर सभी देशवासियों को योग दिवस की शुभकामना दी और योग करिए निरोग रहिए ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार प्रदेश जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुमार विभूति द्वारा शेखपुरा शहर के निवासी राहुल कुमार को व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया। शेखपुरा के जदयू कार्यकर्ता द्वारा राहुल कुमार को स्वागत कर कर माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज चेनारी के जन अधिकार केंद्र ऑफिस में कुछ लोग दिल्ली से आए हुए थे। उन लोगों ने हम लोगों को बहुत कुछ बताएं और हम लोग सीख पाए और वहां पर मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस के बारे में भी चर्चा किया गया। इस खबर को विस्तारपूर्वक सुनने के लिए इस ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य से शुभम कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे हैं कि सभी लोगों को वैक्सीन लगवाना चाहिए और अब वैक्सीन के सारे स्लॉट हर स्वास्थ्य केंद्र में हर जगह आसानी से उपलब्ध है। ऑनलाइन बुकिंग में भी आराम से बुकिंग हो जा रही है।

बिहार में STET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. साइंस, उर्दू और संस्कृत के अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है. बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर के साथ माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2019 के पेपर-1 का परिणाम जारी किया. गौरतलब हो कि रिजल्ट नहीं निकालने से नाराज शिक्षक उम्मीदवारों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विरोध शुरू किया था. इसके बाद शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने कहा कि राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के तीन विषयों के लंबित परिणाम जल्द ही जारी किया जायेगा.

कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। 23 जून से 6 जुलाई तक सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे, दुकानें 7 बजे संध्या तक खुलेगी, रात्रि कर्फ्यू रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। उक्त बातें श्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल अकाउंट ट्विटर के जरिए बताएं

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से किसान व आम नागरिक हो चुके हैं परेशान आज हमने चेनारी बाजार के लांजी नहर पुल के पास पेट्रोल पंप पर जाकर हमने लोगों से जाना तो उन्होंने बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से हम लोगों को अब वाहन से चलना मुश्किल हो गया है अब वह दिन दूर नहीं जब हम लोग वाहन छोड़ पैदल चलने को मजबूर हो जाएंगे

हमारे राज्य बिहार में अगले माह से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम किया जाएगा इसके लिए पटना जिला को सबसे पहले चुना गया है उसके बाद अन्य सभी जिलों में इस मीटर को लगाने के लिए काम शुरू किया जाएगा तथा यह बता दे की इस मीटर को लगाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक लोग बिजली कनेक्शन ले सके

Transcript Unavailable.

चेनारी बाजार में आज पीएनबी बैंक से लेकर संत सिंह चौक तक आज पुरे दिन जाम की समस्या बनी रहीं। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।