Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मालितपुर गांव से नितीश कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि क्षेत्र में घर-घर तक नहीं पहुंचा हर घर जल योजना का लाभ , स्थानीय लोगों ने कहना कि योजना गांव में आ गया है लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर UGC के निर्गत आदेश के अनुसार आज साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग ओनामा के प्रांगण में योग दिवस को वर्चुअल तरीके से मनाया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष अंजेश कुमार ने कहा कि इस सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम योग के साथ रहे, घर पर रहे है। हर साल योग दिवस की थीम अलग तरह की रखी जाती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक ही दिन 21 विभागों के 169 भवनों का उद्घाटन एवं 12 विभागों के 73 भवनों का शिलान्यास किया ।इसके तहत जिले में भी दो नवनिर्मित भवन, जिला उत्पाद अधीक्षक कार्यालय एवं 10 शैया वाले महिला पुरुष बैरक शेखपुरा का एवं जिला आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन हसनगंज शेखपुरा का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर सत्य प्रकाश शर्मा ,अपर समाहर्ता, संजय कुमार चौधरी ,उत्पाद अधीक्षक ,बृजेश कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन के साथ-साथ कई अधिकारी उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा योगा का आयोजन किया गया। जिस में जिला शिक्षा पदाधिकारी नन्दकिशोर राम, पवन कुमार, अजय कुमार , विजय कुमार, पंकज कुमार, अभ्यास म०वि० के प्रधानाध्यापक मुरारी जी, एव शारीरिक शिक्षक गौरव कुमार शामिल हुए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले के ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा, जूम ऐप के माध्यम से 7 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया । इस अवसर पर संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा के प्रबंधक बिनोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए योग के माध्यम से बीमारियों से दूर रहने का फॉर्मूला दिनचर्या में शामिल करने की बात कही । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विश्व योग दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय, मेहुस (शेखपुरा) के प्रांगण मे बच्चों के बीच योग और शूक्ष्म आसन का अभ्यास किया। शिक्षक घनश्याम ठाकुर ने योग के महत्व पर प्रकाश डाले। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
टीकाकरण महा अभियान में सोमवार को बरबीघा प्रखंड में आठ जगह टीका केंद्र बनाकर टीकाकरण किया गया । जिसमें 900 लोगों ने टीका लिया। इस महाअभियान में जनप्रतिनिधियों,आम जनमानसो एवं जीविका दीदियों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा ।कई जगह जनप्रतिनिधि खुद आगे आकर टीका लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोविड-19 टीकाकरण को एक महाअभियान के रूप में मनाने की एक मुहिम राज्य सरकार द्वारा सोमवार से राज्य के सभी जिलों में शुरू की गई। इसी कड़ी में शेखपुरा जिले के सभी छः प्रखंडों में भी टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ गांव-गांव में टीकाकरण केंद्र पर पूरी टीम के साथ काम करते दिखे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के नीमी महाविद्यालय नीमी में विश्व योगा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह एनसीसी कैडेट कोर के प्रोफेसर जालंधर प्रसाद सिंह की मौजूदगी में महाविद्यालय में एनसीसी कर रहे सभी विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
