Transcript Unavailable.

sachin Raj

एनिमियां की रोकथाम के लिए दिया गया प्रशिक्षण बिहारशरीफ,2सितम्बर(हि.स.)|भोजन में आयरन की कमी के कारण गर्भावस्था में एनीमिया होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में एनीमिया पीड़ित गर्भवती महिलाओं को कई बार आईवी आयरन सुक्रोज इंजेक्शन देकर प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को कम किया जा सकता है। एनीमिया के कारण कई बार प्रसव के समय जटिलताएं बढ़ जाती है। इसका उचित प्रबंधन से हम गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित रख सकते हैं। उक्त बातें बिहारशरीफ सदर अस्पताल के डीएस चैंबर में गुरुवार को अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार अकेला ने स्वास्थ्यकर्मियों को एनीमिया प्रबंधन की जानकारी एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान पौष्टीक आहार महिलाओं को देना चाहिए। ताकि, शरीर में पर्याप्त पोषक तत्व मिलती रहे। इस दौरान रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा सात ग्राम से अधिक होना चाहिए। इससे नीचे आने पर आईवी आयरन सुक्रोज इंजेक्शन देने की आवश्यकता पड़ जाती है। यह इंजेक्शन हमेशा प्रशिक्षित एएनएम या स्वास्थ्यकर्मी की निगरानी में लेनी चाहिए। प्रशिक्षण में एएनम रेणु कुमारी, ममता कुमारी व अन्य शामिल थीं। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद

नालंदा में डायरिया से एक की मौत दर्जनों आक्रांत बिहारशरीफ 2 सितम्बर(हि.स.)|नुरसराय प्रखंड के नया नगर झामापर गांव में डायरिया ने पांव पसारा है। इसकी चपेट में आधा दर्जन बच्चे व महिलाएं आ चुकी हैं। आज गुरुवार को एक महिला की मौत हो गयी.मृतिका की पहचान नयानगर गाँव निवासी कारू बिंद की पत्नी शांति देवी बतायी जाती है.वही दर्जनों बच्चे डायरिया से आक्रांत है.जिनका इलाज नुरसराय के निजी अस्पतालों में चल रहा है। सूचना पाकर अस्पताल से चिकित्सकों की टीम गांव पहुंच चुकी है। हालांकि, जिले के अन्य क्षेत्रों से डेंगू चिकनगुनिया के अभी रोगी नहीं मिले हैं। लेकिन, करायपरसुराय, हिलसा व बिंद के इलाकों में बाढ़ के पानी आने के बाद जलजनित रोग फैलने की आशंका बढ़ रही है। जैसे जैसे बाढ़ का पानी निकलेगा, वैसे वैसे गंदगी व नमी से बच्चे व बुजुर्ग इन रोगों की चपेट में आ सकते हैं।सीएस डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि हर स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग नजर रख रहा है। इसके लिए विशेष तौर से मेडिकल टीम को प्रशिक्षित किया जा चुका है। नुरसराय प्रखंड के प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीम काम कर रही है।इनौस के जिला सचिव शत्रुघ्न कुमार व माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि नया नगर झामापर गांव के महादलित टोला में कई लोग बीमार हैं। अजीत मांझी, सरगम कुमार, सुदामा कुमार, सुमन देवी, फूलमंती देवी, शोभा देवी, रंजन देवी व अन्य चार लोगों का इलाज चल रहा है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बाल्मिकी प्रसाद ने बताया कि दो-तीन लोगों को डायरिया होने की सूचना मिली है। चिकित्सक की टीम को दवा के साथ गांव भेजा गया है। संक्रमित लोगों पर नजर रखकर बीमारी का इलाज शुरू किया जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद

बुधवार को चेवाड़ा प्रखंड के चकंद्रा ग्राम में अनुसुचित टोला में बिहार सरकार के खान एवम भूतल मंत्री जनक राम ने अनूसूचित जाति वर्ग के सभी लोगो से बात चीत की।साथ ही उनकी समस्याओं से अवगत हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बुधवार को एलआईसी सैटेलाइट शाखा शेखपुरा ने भारतीय जीवन बीमा निगम के 65 वीं स्थापना दिवस धूमधाम के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर कार्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शेखपुरा जिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने की सरकार की पहल "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत अभ्यास मध्य विद्यालय शेखपुरा में छात्र और छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कूल 5 समूहों में बांटकर किया गया ।प्रतियोगिता में कूल 135 बच्चों ने भाग लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

घाटकुसुंभा प्रखंड से होकर गुजरने वाली हरोहर नदी के जल स्तर में गिरावट का सिलसिला थम गया है। गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि और यहां स्थानीय स्तर पर हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके पूर्व पिछले 5 दिनों से नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे गिरावट से लोगों को इस कठिनाई से बाहर निकलने की आस जगी थी। लेकिन जलस्तर में कमी होने की रफ्तार थम जाने से लोगों में एक बार फिर से बाढ़ को लेकर भय व्याप्त हो गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बुधवार जिला से स्थानांतरित कार्यपालक अभियंता विद्युत, सहायक विद्युत अभियंता, बरबीघा एवं कनीय विद्युत अभियन्ता शेखपुरा शहरी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन विद्युत आपूर्ति प्रमंडल शेखपुरा में किया गया। निवर्तमान कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार की विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।सभी को फूल माला पहना कर उन्हे विदाई दी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बरबीघा प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर थाना क्षेत्र के सुभानपुर गांव से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप पकड़े जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी लालमोहन कुमार को जयरामपुर पुलिस ने छापामारी कर उसे एक स्कार्पियो वाहन के साथ गांव से गिरफ्तार कर ली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।