खुरपका व मुंहपका रोग से पशुओं के बचाव के लिए शेखपुरा गौशाला में कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी सह गौशाला अध्यक्ष डॉ निशांत एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में पशुओं में संक्रामक बीमारी खुरपका व मुंहपका रोग का खतरा बढ़ जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पटना में आयोजित बिहार दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत शेखपुरा के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया। स्मार्ट क्लासेज प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के बजरंगी कुमार ने राज्य के दो अन्य जिलों के छात्रों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में बरबीघा के कोयरीबीघा मध्य विद्यालय के संजीत कुमार को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
उत्पाद विभाग और विभिन्न थाना पुलिस द्वारा शराब के खिलाफ चलाए गए छापामारी के दौरान एक महिला कारोबारी सहित तीन शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए। इन तस्करों के पास से 15 लीटर की मात्रा में देसी शराब भी बरामद किया गया। उत्पाद निरीक्षक पियूष कुमार और उत्पाद दारोगा शिवनंदन सिंह के नेतृत्व में उत्पाद टीम ने अरियरी थाना क्षेत्र के पथरेटा गांव में छापामारी कर भुवनेश्वर यादव के पुत्र मिंटू यादव को 8 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि कोरमा थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जगदीशपुर गांव से एक महिला शराब तस्कर सरिता देवी को 6 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर ली। उधर बरबीघा थाना पुलिस ने नारायणपुर गांव से हरिकिशोर पासवान के पुत्र सोनू कुमार को दो लीटर देसी शराब के साथ धर दबोचा। बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर सभी के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया।
Transcript Unavailable.
जिले के बरबीघा शहर में एक कोचिंग संचालक की संदिग्ध मौत होने के बाद दूसरे गंभीर युवक की भी संदिग्ध मौत हो गई । जबकि एक अन्य तीसरे युवक के आंखों की रोशनी चली गई। इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा दो दिनों से पूरे जिले में फैल रही है । लेकिन घटना के कारणों के बारे में न तो परिवार वाले मुंह खोल रहे है और न ही पुलिस प्रशासन कुछ बता रही है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
शहर के शुभम राज एवं रितेश कुमार जो कि बरबीघा बाजार के शिक्षा जगत एवं व्यवसाई वर्ग के युवक थे । उनके असमय मृत्यु के बाद उनके परिजनों से मिलने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर के नेतृत्व में एक टीम उनका घर पहुंचे। उनके साथ पार्टी के नगर अध्यक्ष संदीप वैश्यकियार , नगर उपाध्यक्ष शशांक कुमार , मुन्ना कुमार एवं अन्य शामिल थे।
शहर के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान संत मेरिस इंग्लिश स्कूल के दशम वर्ग के छात्र प्रशांत भूषण ने कला संस्कृ्ति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के तत्वाधान में राज्य-स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता जो कैमूर (भभूआ) में आयोजित हो रही है उसमें अंडर- 19 बालक वर्ग के 92 किलोग्राम वजन कैटेगरी में शेखपुरा जिला को स्वर्ण पदक दिलाया। इसकी जानकारी संत मेरिस इंगिलश स्कूल पीटीआई शिक्षक शरद कुमार ने दुरभाष पर दी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
