बिहार राज्य के सासाराम जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता मुन्ना कुमार ने जानकारी दिया की ग्राम पंचायत कदवा ग्राम में आयुष्मान कार्ड श्रम कार्ड बीओसीडब्ल्यू कार्ड का कैंप लगाया गया। जिसमें आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस कैंप में ई श्रम कार्ड उन्हीं लोगों का बनाया गया है जिनका उम्र 18 साल से ऊपर हैं और बीओसीडब्ल्यू कार्ड भी बनाया गया

Transcript Unavailable.

पटना के सम्पत चक में आयोजित राज्यस्तरीय पशुपालन प्रशिक्षण में भाग लेने सोमवार को इस जिला से 30 महिला किसानों के एक दल को यहां से रवाना। किया गया। जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण में शामिल होने हेतु जा रहे किसानों के विशेष वाहन को विदा किया। यह प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू होकर 28 मई तक चलेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार को डीएम साजन कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। सभी शाखाओं/कार्यालयों का समीक्षा की गई। इसमें डीपीओ शिक्षा विभाग को विद्यालय के रख-रखाव से संबंधित आवश्यक निदेश देते हुये सभी विद्यालयों में पेयजल की समुचित व्यवस्था, रंग-रोगण, आदि व्यवस्थित कराने का आदेश दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार को उत्पाद विभाग की समीक्षा डीएम साजन कुमार ने अधीक्षक उत्पाद के साथ की । अधीक्षक, उत्पाद, शेखपुरा को अवैध शराब बेचने एवं पीने वालों की गिरफ्तारी बढ़ाने का निदेश दिया गया। साथ ही ब्रेथ एनालाइजर से और अधिक जांच की जाय, खासकर अवैध शराब बिक्री वाले स्थानों पर सघन छापामारी की जाए ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार को डीएम सावन कुमार द्वारा जाँच के क्रम में सदर प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय हट्टीपर बेलदार टोला पचना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम विद्यालय से बिना सूचना के दो शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार के दिन डीएम साजन कुमार ने लघु सिंचाई प्रमंडल शेखपुरा अंतर्गत चल रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की समीक्षा के उपरांत औचक स्थलीय निरीक्षण किया । जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सदर प्रखंड के पचना तालाब, बरूई तालाब, मीठी तालाब व बरूई दिघी तालाब का निरीक्षण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार की शाम एसपी कार्तिकेय शर्मा द्वारा गठित विशेष टेक्निकल सेल की पुलिस टीम ने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकदीवान मोहल्ले में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विभिन्न मोबाइल कंपनियों के टावर में उपयोग लाए जाने वाली बेशकीमती चोरी के 40 बैटरी के साथ एक बदमाश को धर दबोचा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा जिले में शुरू किए गए विशेष छापामारी अभियान में ससुराल आए एक युवक सहित पांच लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर ली। कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गगौर गांव में छापामारी कर शराब के नशे में हंगामा मचाते एक युवक को गिरफ्तार कर ली।गिरफ्तार शराबी निकटवर्ती लखीसराय जिला अंतर्गत चानन थाना क्षेत्र के जानकी डीह गांव निवासी वीरेंद्र बिंद का पुत्र राकेश रंजन बिंद बताया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दिल्ली में आयोजित मिस्टर मिस इंडिया 2022 बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत रेवता गांव के कन्हैया कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर शेखपुरा ही नही बल्कि पूरे बिहार राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। जिले के रेवता गांव के किसान कार्तिक महतो के पुत्र कन्हैया कुमार द्वारा इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने की खबर मिलने के बाद गांव के लोगों में खुशी का माहौल कायम हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।