दिल्ली में आयोजित मिस्टर मिस इंडिया 2022 बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत रेवता गांव के कन्हैया कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर शेखपुरा ही नही बल्कि पूरे बिहार राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। जिले के रेवता गांव के किसान कार्तिक महतो के पुत्र कन्हैया कुमार द्वारा इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने की खबर मिलने के बाद गांव के लोगों में खुशी का माहौल कायम हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।