Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Sachin Raj

आपको बता दें कि विगत गुरुवार को चेनारी बाजार के माया गेस्ट हाउस में दोपहर 11:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बैठक रखी गई! इस बैठक में यह सवाल उठाया गया कि प्रखंड क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं की हो रही भारी कमी को लेकर एक अभियान चलाना पड़ेगा! इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव गांव जोड़ा जाएगा! वही इस बैठक में महिलाओं की सशक्तिकरण के उद्देश्य से भी आवाज उठाया गया!

जिलाधिकारी रोहतास धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा बीते 19 जुलाई को एक आदेश जारी करते हुए कहा गया है की, रोहतास जिले में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों के वजह से विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम हो रही है। चुकी कोचिंग सेंटर विद्यालय के समय में भी कोचिंग पढ़ाते हैं, इसलिए बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। इसके आलोक में कोचिंग संस्थानों के संचालन का समयावधि अब जिलाधिकारी ने निर्धारित कर दिया है। जिलाधिकारी के नए आदेश के अनुसार अब जिले में कोचिंग संचालक सुबह 08:40 के बाद कोचिंग नहीं चलाएंगे। वहीँ शाम 04:30 के बाद ही कोचिंग सेंटर खोलने की अनुमति होगी। यह नियम कक्षा 6 से 12 तक के लिए लागु हो गया है। निर्गत आदेश में स्पष्ट कहा गया है की अगर कोई कोचिंग संचालक इस आदेश के विपरीत सेंटर चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी!

आपको बता दें कि विगत बुधवार के मध्य रात्रि लगतार 4 घंटों हुए बारिश के बाद गुप्ता धाम परिसर पूरी तरीके से जलमग्न हो गया! वही पानी में कारों को भी तैरते हुए देखा गया! आपको बता दें कि वहां दुकान लगाने वाले दुकानदार बताते हैं कि बुधवार की रात करीब 4 घंटे हुए लगतार बारिश के बाद सीता कुंड में से काफी मात्रा में पानी गिरने लगा ठीक उसके बाद गुप्ता धाम परिसर पूरे तरीके से जलमग्न हो गया हम लोगों का लाखों का नुकसान भी गया है!

Transcript Unavailable.

आपको बता दें कि मंगलवार की रात लगभग एक से आधे घंटे बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई वही चेनारी प्रखंड क्षेत्र में कुछ किसानों द्वारा रोपनी का भी कार्य शुरू किया गया है वहीं किसानों के द्वारा बताया जा रहा है कि 1 से 2 घंटे बारिश प्रतिदिन हो जाए तो हम लोग का रोपनी का कार्य बहुत जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा!

आपको बता दें कि बरसात की आहट मिलते हैं चेनारी नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने चेनारी मुख्य बाजार में नालों के साफ-सफाई शुरू कर दी वही चेनारी नगर पंचायत के सुपरवाइजर संजय तिवारी के द्वारा बताया गया कि कोई नालों की साफ सफाई की जा रही है तथा चेनारी नगर पंचायत के लोगों से उनके द्वारा अनुरोध किया गया कि घर का कचरा नाले में ना डालें!

Sachin Raj