जिला लखीसराय, से हमारे एक श्रोता मोबाईल वाणी के मध्यम से बता रहे है की खेती में किसानों की काफी सारी पूँजी लगी हुई है लेकिन प्याज के दाम कम होने के कारण किसानों का हाल बहुत ही ख़राब हो गया है क्यूँकि दाम में गिरावट होने से किसानों का पूँजी तक नहीं लौटा है जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है और साथ ही वर्षा नहीं होने के कारण धान की खेती भी सही से नहीं हुई है । ये विधायक से कहना चाहते यहाँ जल्द-से जल्द सिंचाई की व्यवस्था करे नहीं तो किसानों को काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ेगा ।