जिला जमुई,प्रखंड सिकन्दरा से ज्योति कुमारी जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही है की स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों की स्थिति बहुत दयनीय है लोगो को सही समय पर चिकित्सा उपलब्ध ना हो पाने से लोग नीमहकीम और झोला छाप डॉक्टरों से इलाज करवाने के लिए मजबूर हो जाते है । ऐसी झोला छाप डॉक्टर मरीजो से पैसे ऐंठते है । लोग भी मजबूर है जरा सी तबियत खरब होने पर शहर जाना सम्भव नहीं है ।लेकिन ऐसे मामलों में पढ़े-लिखे शहरी डॉक्टर कम नहीं है । जरा सी बीमारी के लिए मरीजो को ढ़ेर सारी जांच की सलाह देते है ।