बिहार राज्य के कैमूर जिला से हमारी एक श्रोता सारदा देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोनाओ गांव के दक्षिण टोला जाने वाली सड़क बहुत ही ज्यादा ख़राब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान इस सड़क में लोगों को आने-जाने में बहुत तकलीफ होती है परन्तु गाँव के मुखिया या सरपंच को इसकी ज़रा भी फ़िक्र नहीं है।