बिहार राज्य के कैमूर जिला के भभनगावां प्रखंड से कन्हैया राम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्राम बड़ूपर निवासी ललीता देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान ललिता देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें अभी तक केवल 40,000 रुपया मिला है। इसके बाद की राशि उन्हें उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिसके कारण उनके मकान का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है