बिहार राज्य के जिला कैमूर से सीताराम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की वह ग्राम तेंदुआ के मुशहर टोली में है। वहाँ आदिवासी समुदाय के लोग रहते है और उन्हें अपना गुजर बसर करने में परेशानी होती है। उनके समुदाय में एक आंगनबाड़ी केंद्र है जो ठीक से नहीं चल पाता है इसलिए वह चाहते है की इसपर ध्यान दिया जाये ताकि बच्चे मैट्रिक तक भी पढ़ाई कर सके।