बिहार राज्य से प्रिंस कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है मल्हीपुर पंचायत के ग्राम बादलगढ़ में किसानों के लिए चेक डैम बांध बनाने से किसानों को फसल में लाभ होने की उम्मीदें हैं। किसानों ने बताया कि यहां पर प्रत्येक वर्ष खेती की जाती है लेकिन अच्छा पैदावार ना होने से किसानों की हर साल हानि ही हानि होती थी। लेकिन अगले साल से उम्मीदें हैं जल जमा होगा तो नमी होगी और यहां पर अच्छी फसल होने की संभावनाएं हैं।