बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रिंस कुमार अपने विचार साझा करते हुए बताया की यहाँ धान की खेती बहुत ही अच्छी हुई है। शुरुआत में वर्षा अच्छी नहीं होने से किसान बेहद चिंतित थे। लेकिन कुछ दिनों बाद वर्षा काफी अच्छी हुई। जिससे फसल बहुत अच्छी हुई है। यहाँ टमाटर की खेती भी अच्छी होती है। लेकिन इस क्षेत्र में नील गाय फसलों को बहुत नुकसान पहुँचा रहे हैं।इसलिए किसान अपनी फसल बचाने के लिए वनों की कटाई कर अपनी फसल का घेराव करते हैं। लेकिन सरकार को इस समस्या का हल निकालना चाहिए। जिससे ना फसल का नुकसान हो और ना ही वनों की कटाई करनी पड़े