आपको बता दें कि दो रोज पहले यानी 10 सितंबर को पंचायती राज मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, तथा अनुसूचित जनजाति मंत्री का आयोजन चेनारी प्रखंड क्षेत्र के चेनारी डाक बंगला परिसर में किया गया था! इस दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मंत्री जी साफ दिख रहे हैं कि मोबाइल की रोशनी पर अपना भाषण दे रहे हैं इसी को लेकर विपक्ष ने बयान दिया है कि राजद की सरकार आते ही एक बार फिर बिहार को लालटेन और दिए बत्ती के सहारे चलना पड़ेगा! ऐसे में मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी गई है कि उनका काफिला डाक बंगला परिसर में 3:00 से 4:00 के बीच में था किंतु रास्ते में कार्यकर्ताओं के द्वारा रोक-रोक कर स्वागत किया गया जिसके कारण वश हम लोगों को डाक बंगला परिसर में पहुंचने शाम हो गया था हालांकि लाइट की व्यवस्था नहीं कराई गई थी!