बिहार राज्य के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से राहुल कुमार से साक्षात्कार किया। जिसमे राहुल जी ने यह बताया कि अभी हमारे बीच वैसे भी लोग हैं, जिनको राशन कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इसका कारण यह है कि लोगों के द्वारा कई बार आवेदन भरकर जमा किया गया लेकिन उच्च अधिकारियों के द्वारा आवेदन पर अमल नहीं किया गया और यह राशन कार्ड का लाभ नहीं मिल पाया। राहुल गुप्ता के द्वारा यह भी बताया गया कि उनके परिवार की महीने कि आय 5000 से भी कम है। जिनसे उनके परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को जो लोग राशन कार्ड से वंचित हैं उनको अगले अधिकारियों तक उक्त खबर को भेजकर राशन कार्ड का लाभ दिलवाने का कार्य किया जाए।
