जी हां इस्लाम धर्म को मानने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग आज मोहर्रम का पर्व पूरे देश में भाई चारे के साथ मना रहे हैं इस पर्व पर भव्य ताजिया जुलूस के साथ भ्रमण कर कर्बला में पहलाम में किया जाता है वही चेनारी मल्हीपुर रोड में वाराणसी हॉस्पिटल के पास बहुत दिनों से रोड पर गंदा पानी जमा हो गया है आम लोगों को भी आने में बहुत दिक्कतें आती है वही आज मुहर्रम के दिन दर्जनों गांव के लोग ताजिया जुलूस के साथ उसी रास्ते से गुजरेंगे तो कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इस विषय पर प्रशासन को चाहिए कि पहले ही सफाई कर्मचारियों को बुलाकर इसकी साफ-सफाई करा सके पर यहां के अधिकारी की अनदेखी और सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से चेनारी नगर पंचायत होते हुए भी यहां की हालत दैनिय बनी हुई है धन्यवाद आप सुन रहे हैं मोबाइल बाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं जय शंकर राज ।