श्री आशीष भारती, पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देशानुसार रोहतास जिले के सभी थानाध्यक्षों को माह के प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर अंचल पदाधिकारी के साथ बैठक कर भूमि विवाद संबंधी मामले में निपटारा करने का आदेश दिया गया है। इसी क्रम में आज चेनारी थाने में दिनांक-06.08.22 (शनिवार) को थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद संबंधी मामले को निपटाया गया।