बिहार राज्य से यशवंत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना से संबंधित जानकारी लेते हुए प्रिया कुमारी से साक्षात्कार किया। जिसमे प्रिया कुमारी ने बताया कि उन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा ली हैं और उनके घर के सभी सदस्यों ने भी कोरोना का टीका लगवा लिया है। प्रिया कुमारी ने बताया कि हमारे आस पास कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित होता है, तो हमें सबसे पहले उसके साथ व्यवहार बहुत ही अच्छे से करना चाहिए। साथ ही उस व्यक्ति को सरकारी या प्राइवेट अस्पताल लेकर जाना चाहिए और तुरंत ही जाँच करवाना चाहिए। जिससे की यह पता चलना चाहिए की उसे कोरोना हुआ है या नहीं। साथ ही हमें उस संक्रमित से बचाव के लिए दुरी बनाकर रहेंगे और अपने मुँह पर मास्क लगाकर रखना चाहिए। साथ ही साथ अपने हाँथो को साबुन से धोना चाहिए और सेनीटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को साफ़ सुथरा खाना देना चाहिए