आपको बता दे कि पिछले हफ्ते डीएम धर्मेंद्र कुमार के द्वारा चेनारी प्रखंड के मलहीपुर पंचायत भवन में रात्रि विश्राम शिविर लगाया गया था जिसमें ग्रामीणों के द्वारा यह बताया गया था कि चेनारी प्रखंड के विभिन्न खाद दुकानदारों के द्वारा अधिक मूल्य पर खाद दिया जा रहा है जिसको लेकर डीएम ने जिलेभर में छापेमारी अभियान चलाया जिसके बाद चेनारी प्रखंड के तीन दुकानदारों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करते हुए दुकान को बंद भी कराया गया!
