बिहार राज्य के जिला रोहतास के चेनारी प्रखंड से यशवंत मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था।खबर में बताया गया था कि चेनारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7,8 व 13 में नाली जाम की समस्या उत्पन्न थी,जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आगे कहा गया था कि नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा रोजाना साफ़ सफाई नहीं किया जाता था जिसकी वजह से यह समस्या उत्पन हुई थी। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवाददाता यशवंत द्वारा मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया साथ ही नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा खबर को साझा भी किया गया।अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 4-06-2022 को सफाई कर्मियों द्वारा नाला को अच्छी तरह से साफ़ कर दिया गया है।क्षेत्र के एक युवक से बात करने पर उन्होंने कहा की पहले नाली जाम की समस्या से लोग बहुत परेशान थे पर अब मोबाइल वाणी पर खबर चलने के बाद ही इस समस्या का समाधान हो पाया है जिससे लोग बहुत खुश हैं तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।