बिहार राज्य के रोहतास जिला से मुन्ना मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने दो माह पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था।खबर में बताया गया था कि रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड के मालदाहा में शिवसागर से चेनारी पथ में जल जमाव की समस्याओं से लोग काफी परेशान थे। साथ ही कह रहे है कि जल जमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवादाता मुन्ना ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही प्रखंड के विकास पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी को समस्या से रूबरू कराया अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि अब सड़क के किनारे नाला का निर्माण करवा दिया गया है जिस कारण सड़क पर अब पानी का जमाव नहीं होता है।क्षेत्र के लोगों से बात करने पर उन्होंने कहा की पहले हमे जल जमाव के कारण बहुत समस्या होती थी पर अब मोबाइल वाणी के माध्यम से समस्या का समाधान हो पाया है जिससे वो बहुत खुश हैं तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं
