बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के सिंघपुर ग्राम से प्रिंस कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पांचवीं की छात्रा सृष्टि से हुई। सृष्टि बताती है कि मध्याह्न भोजन के मेन्यू में शुक्रवार को भोजन में अंडा और फल भी शामिल है लेकिन बच्चों को केवल छोला और चावल मिला। इनका कहना है कि जब से स्कूल खुला है तब से अंडा और फल एक बार भी नहीं मिला। प्रधानाध्यापक से डरते है इसलिए बच्चे शिकायत नहीं करते है