बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के सिंघपुर ग्राम से प्रिंस कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से छात्र विवेक कुमार से हुई। विवेक बताते है कि मध्याह्न भोजन के मेन्यू में शुक्रवार को भोजन में अंडा और फल भी शामिल है लेकिन बच्चों को केवल छोला और चावल मिला। इनका कहना है कि जब से स्कूल खुला है तब से अंडा एक बार ही मिला। बच्चों ने इसको लेकर शिकायत भी नहीं की