बृहस्पतिवार को महात्मा फुले समता परिषद शेखपुरा की जिला स्तरीय बैठक महेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। यह बैठक आमंत्रण उत्सव हॉल कच्ची रोड में किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश नेता एवं महात्मा फुले समता परिषद के शेखपुरा जिला प्रभारी पप्पू वर्मा एवं जमुई प्रभारी राहुल कुमार मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 9 अप्रैल 22 को कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में होने वाले सम्राट अशोक महान जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु विचार-विमर्श किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
