बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नगर निगम सैरातों की बंदोबस्ती की तिथि निर्धारित कर दी गयी है। नगर आयुक्त तरनजोत सिंह ने बताया कि 23 मार्च को सभा भवन की बंदोबस्ती होगी। न होने पर पुन: 25 मार्च को होगी। इसके बाद तीसरा डाक 26 मार्च को होगी। रामचंद्रपुर बस पड़ाव समेत 23 सैरातों की बंदोबस्ती होगी। नगर निगम का विस्तार होने के कारण कुछ नये सैरातों को जोड़ा गया है। जैसे कोसुक मेला बंदोबस्ती, मघड़ा मेला बंदोबस्ती शामिल है। बंदोबस्ती से पूर्व प्री बिड मीटिंग 16 मार्च को नगर निगम के सभागार में रखी गयी है। मीटिंग में इच्छुक बंदोबस्तधारी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
