जी हां रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के दौरान यूक्रेन में पढ़ने गए चेनारी नगर पंचायत के मेडिकल का छात्र मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी आज रविवार को सही सलामत अपने घर चेनारी पहुंच गए हैं घर पहुंचते ही माता पिता के साथ परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे इसके साथ ही चेनारी थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार ने थाना परिसर में मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी को मिठाई खिलाई एवं बुक और कॉपी देकर उन्हें सम्मानित किया । मौके पर चेनारी दक्षिणी के जिला परिषद सदस्य विजय शर्मा पूर्व प्रमुख विनोद कुमार गौतम, राही शहवादी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद आप सुन रहे हैं मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से मै जय शंकर राज।
