रोहतास जिले के खिलाड़ियों व युवाओं को मल्टी जिम की सौगात मिलने वाली है. अब न जिम की टाइमिंग का झंझट होगा और न इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे. कला संस्कृति एवं युवा विभाग रोहतास के तीनों अनुमंडल मुख्यालय में मल्टी जिम लगाएगा. इसके लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने राशि स्वीकृत कर दी है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।