शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सृष्टि सृजन के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने एसपी कार्तिकेय शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें शहर के कच्ची रोड में नो एंट्री लगाने और अस्थाई पुलिस चौकी बनाने की मांग की गई।इस बाबत जिला संयोजक आकाश कश्यप ने बताया कि जिले के विद्यार्थियों की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कच्ची रोड के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करने के लिए जिले के विभिन्न गांवों एवं सुदूर क्षेत्रों से पहुंचता है।
