जी हां 24 दिसंबर को होने वाले रोहतास जिला स्तरीय युवा महोत्सव को अब किसी कारण बस तारीख में बदलाव कर 30 दिसंबर को कर दिया गया है वही रजिस्ट्रेशन की तारीख 26 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया यह जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दी है आपको बता दें कि इस उत्सव में समूह गायन, समूह लोक नृत्य, लघु नाटक, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, हारमोनियम वादन, एकल लोकगीत के साथ-साथ चित्रकला, हस्तशिल्प व मूर्ति कला में भी अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं इसके लिए उम्र सीमा 15 से 35 वर्ष निर्धारित किया गया है वही रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय, नेहरू युवा क्लब केंद्र सासाराम एवं अपने प्रखंड मुख्यालय पर भी संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं धन्यवाद आप सुन रहे हैं मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से मैं जय शंकर राज
