बिहार के राजकीय, राजकीयकृत एवं प्रोजेक्ट उच्च तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2022 में कुल मिलाकर 60 दिन अवकाश रहेगा। अवकाश के पांच दिन और इसमें जुड़े हैं। हालांकि ये रविवार हैं। माध्यमिक शिक्षा कार्यालय की ओर से निदेशक मनोज कुमार ने बुधवार को अवकाश कैलेंडर जारी किया। खास बात यह है कि अब तक इस कैलेंडर में राजकीय विद्यालयों को भी समाहित किया गया है। पांच रविवार को छोड़कर जो 60 दिन अवकाश के घोषित हुए हैं उनमें तीन दिन निरीक्षण अवकाश के भी शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी छुट्टियों में होली (17-18 मार्च) पर दो दिन, ग्रीष्मावकाश के 23 दिन ( 23 मई से 14 जून), छह दिन दुर्गापूजा (1 से 6 अक्टूबर) पर, दिवाली पर दो दिन (24-25 अक्टूबर), छठ पूजा पर चार दिन (28 से 31 अक्टूबर) की छुट्टी शामिल है।
