मतदाता सूची से किए गए सर्वे के आधार पर जिले में गुरूवार को कोविड टीकाकरण का महाभियान चला। महाभियान को ले जिला में 546 टीकाकरण केंद्र संचालित किया गया। अधिकांश टीकाकरण केंद्र वैसे इलाके में बनाए गए, जहां टीका लेने वाले लोगों की संख्या ज्यादा थी। टीकाकरण केंद्र के कर्मियों ने घर-घर जाकर भी बुजूर्ग व महिलाओं को टीके लगाए।
