चेनारी। स्कूल वाहन से गिरने से बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने स्कूल में हंगामा जमकर हंगामा किया। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र में फोरलेन पर अउआं गेट से शिवसागर मोड़ के बीच की है। जहां सासाराम के संत माइकल स्कूल के वाहन (ऑटो) से बच्चे को चेनारी थाना क्षेत्र के खैरावेद गांव से स्कूल लाया जा रहा था। बच्चा को स्कूल की ऑटो पर पीछे बैठाया गया था। इस दौरान बच्चा सड़क पर गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सासाराम लाए जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृत बच्चा चेनारी थाना क्षेत्र के खैरावेद गांव निवासी शशिकांत पांडेय का पुत्र अनिकेत पांडेय बताया जाता है।