बता दे कि आज शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा होने के बावजूद हमारे चेनारी प्रखंड के अलग-अलग गांव से कृषि कार्य करने वाले ग्रामीण जनता खाद लेने के लिए चेनारी बाजार में पहुंचे लेकिन खाद की किल्लत की वजह से कई किसानों को बिना खाद लिए वापस लौटना पड़ा वही बता दें कि जिन लोगों को खाद मिला उनलोगों को खाद के लिए कड़ी मशक्कत भी करना पड़ा तब जाकर उन लोगों को खाद मिल पाया! वही आज चेनारी बाजार में सुबह 7:00 बजे से ही किसानों की भीड़ आज दुकान पर देखने को मिलने लगी!
