आज शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चेनारी प्रखंड के सात जगहों पर कोरोना का वैक्सीन दिया गया। जिसमें दोनों डोज दिया गया वही वैक्सीनेशन का कार्य वैसे ग्रामीण क्षेत्रों में चला जहां पर पहले कोरोना का वैक्सीन नहीं दिया जाता था। इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में काफी खुशी का लहर देखा गया, वही राम दुलारी गंगा हाई स्कूल में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों की काफी भीड़ देखी गई