पुलिस ने जिले के शेखोपुरसराय थाना अंतर्गत क्षेमा गांव में तीन साइबर ठग गिरफ्तार किया । जबकि इसी गांव में एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया ।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की यह सभी लोगों को ऋण दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे थे। इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार नीरज कुमार त्रिपुरारी कुमार एवं मुरारी सिंह को पुलिस ने लोगों से बजाज फाइनेंस के नाम पर ऋण दिलाने हेतु विभिन्न मोबाइल नंबरों पर फोन कर व्यक्ति से रुपया ठगी करते हुए गिरफ्तार किया। इनके पास से 5 मोबाइल एक डायरी जिसमें सभी लोगों के मोबाइल नंबर अंकित हैं। बैंक पासबुक चेक बुक देसी शराब के 10 पाउच बरामद किया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।