शहर के खांड पर पहाड़ पर भव्य शिव मंदिर निर्माण हेतु शुक्रवार को समाज सेवा युवा मंच की ओर से भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग एक हजार फीट ऊंचे पहाड़ के उपर भव्य एवम विशाल मंदिर निर्माण की योजना बनाई गई है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। मंच के कार्यकर्ता अनिल सागर ने बताया कि इस प्रस्तावित मंदिर में पांच फीट ऊंचे शिवलिंग की स्थापना किए जाने की योजना है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।