विश्वविद्यालय में सभी वर्गों की महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को निःशुल्क एडमिशन होगा। इसका निर्णय विश्वविद्यालय ने गत वित्त समिति की बैठक में लिया है छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर नारायण सिह ने बताया कि सभी अंगीभूत्त कॉलेज में उपरोक्त्त तीनों का एडमिशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। दूसरी ओर संबद्ध कॉलेज के सभी विद्यार्थियों से अधिकतम तीन हजार रूपए एडमिशन शुल्क लेंगे।
