बिहार राज्य के रोहतास ज़िले के मल्हीपुर पंचायत के ग्राम सिंहपुर के निवासी विनोद कुमार राम से प्रिंस कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बात की। उन्होंने बताया कि वो सरकारी राशन के लाभुक है लेकिन डीलर ने उनको 10 किलो राशन कम दिया है। आय का कोई अन्य श्रोत ना होने के कारण उनको खाने पीने की समस्या हो रही है। उन्होंने ये भी बताया की उनके एक बेटे का नाम राशन कार्ड सूचि में नहीं चढ़ा है।