भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 93 वें स्थापना दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र अरियरी के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया।जबकि सैकड़ों किसानो के बीच पौधारोपण हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से पौधा वितरण किया गया। इस मौके पर केन्द्र प्रभारी डॉ विनय कुमार मंडल , कृषि वैज्ञानिकों में डॉ जावेद इदरीश , डॉ डी एन पांडेय , डॉ नवीन कुमार , मौसम वैज्ञानिक शबाना सहित अन्य मौजूद थे। इस बाबत केन्द्र प्रभारी ने बताया कि परिषद के स्थापना दिवस पर वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए महोगनी और सागवान के पौधों के पौधा रोपण केन्द्र परिसर की भूमि में किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
