बिहार राज्य के रोहतास जिले से यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी प्रखंड क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क चेनारी शिवसागर स्टेट हाईवे पर कई दिनों से बालू गिरा हुआ है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम को इसकी सुचना नहीं है। दुलारचंद सेठ ने बातचीत के कि उनकी भी दुर्घटना बालू में फिसलने के दौरान ही हुई थी।
