बिहार के सभी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 2021 (Industrial Training Institute Competitive Admission Test 2021) के लिए अभ्यर्थी 5 अगस्त कर आवेदन कर सकते हैं. इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता पर्षद की ओर से किया जाएगा. पर्षद की ओर से प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 जुलाई 2021 से शुरू की गई है. परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं. प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 14 वर्ष होनी चाहिए.आयु की गणना 1अगस्त 2021 से की जाएगी. वहीं मेकैनिकल मोटर व्हीकल एवं मेकैनिक ट्रैक्टर ट्रेड के लिए अभ्यर्थी की उम्र 17 वर्ष होनी चाहिए. सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपए परीक्षा फीस देना होगा. वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 100 रुपए और दिव्यांग अभ्यर्थियों को लिए 430 रुपए परीक्षा शुल्क का निर्धारण किया गया है. सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपए परीक्षा फीस देना होगा. वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 100 रुपए और दिव्यांग अभ्यर्थियों को लिए 430 रुपए परीक्षा शुल्क का निर्धारण किया गया है.ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 5 जुलाई 2021 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 5 अगस्त 2021 परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 9 अगस्त 2021 ऑनलाइन आवेदन में सुधार की तिथि - 10 से 12 अगस्त 2021 आधिकारिक वेबसाइट - bceceboard.bihar.gov.in पर देख सकते हैं