बिहार के रोहतास जिले के चेनारी बाजार के यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 07-07-21 को बिहार मोबाइल वाणी पर बताया कि उन्होंने दिनांक 26-06-21 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि नगर पंचायत के द्वारा नाले का सफाई कराया जा रहा है किंतु सफाई हो जाने के उपरांत नाले पर स्लैब नहीं चढ़ाया जा रहा है। जिससे चेनारी मछली मंडी के पास दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थायी व्यवसाई बताते हैं कि नाला खुला छोड़ देने के कारण दुर्घटना का डर बना रहता है तथा नाले का स्लैब खुले रहने के कारण कोई भी ग्राहक दुकान को नहीं आ रहे हैं जिससे हम लोगों के रोजगार पर मार पड़ रही है।इस खबर की जानकारी नगर पंचायत में दी गयी तथा इस के पश्चात नाले पर स्लैब चढ़ाया दिया गया है।
