बिहार राज्य के रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड के यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और ऊपर से बिजली का नहीं रहना है लोगों पर दोहरा मार पड़ रहा है और यही नहीं क्षेत्र में तापमान यह है कि लगभग 40 डिग्री के पार और इस समय बिज़ली नहीं रहने से लोगों को परेशानी हो रही है लोग बता रहे हैं कि चेनारी क्षेत्र में 24 घंटे में बिजली 4 घंटे भी नहीं रह पा रही है इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और किसान बता रहे हैं कि क्षेत्र में खेत को पटवन करने के लिए है पानी की जरूरत है और लाइट नहीं रहने के कारणबस खेत पटवन नहीं हो पा रहा है। इस पर जल्द से जल्द चेनारी बिजली विभाग के जेइ को ध्यान देना चाहिए।
