शहर के रामाधीन कॉलेज मोड़ के साथ अन्य स्थानों पर बृहस्पतिवार को उत्पाद विभाग ने शराब बरामदगी की टोह में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। विभाग को जिले में विदेशी शराब की बड़ी खेप विशेष वाहन से पहुंचाने की गुप्त सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग ने वाहन चेकिंग लगा दिया ।
