भारतीय डाक विभाग इस कोरोना काल में खासकर किशोरो में रचनात्मक शैली विकसित करने के लिए फिलाटेलिक पार्क का निर्माण कर एक नायाब नमूना पेश किया है। विभाग का कदम अब शेखपुरा जिले में भी जल्द पड़ेगा। इसके पहले विभाग सूबे में पहली बार नवादा व नालंदा जिले के कई डाकघरों, पर्यटक स्थलों, सार्वजनिक स्थलों , विद्यालयों में दर्जनों फिलाटेलिक पार्क का निर्माण कराया गया है।
