बृहस्पतिवार को आक्रोशित लोजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद चिराग पासवान को छोड़कर बागी हुए पार्टी सांसदों का पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम शहर के पटेल चौक पर किया गया । लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता हाथ में लोजपा का झंडा लिए पार्टी कार्यालय से पैदल चलकर शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला
