करगहर टीकाकरण अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय अकोढ़ी में बुधवार को शिविर का आयोजन कर कोविड टीकाकरण के दौरान वैक्सीन समाप्त होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सात स्वास्थ्यकर्मियों को बंधक बना लिया। चार घंटे तक बंधक बनाने के बाद ग्रामीणों ने शाम पाँच बजे उन्हें मुक्त कर दिया।
