रविवार को पुलिस लाइन प्रांगण में बिहार पुलिस एसोसिएशन शेखपुरा का चुनाव संपन्न हुआ । चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में जमुई जिला बिहार पुलिस एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह उपस्थित थे। एसोशिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव में सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध और आपसी सहमति से हुआ।